आज का राशिफल – 25 जुलाई 2025, शुक्रवार
25 जुलाई 2025 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए विशेष रहेगा। मेष से मीन राशि तक जानिए कौन सी राशि के लिए दिन रहेगा लाभकारी और किसे बरतनी होगी सावधानी। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है।
🔴 23 जुलाई का राशिफल |
🟠 24 जुलाई का राशिफल

🔮 मेष राशि:
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संतुष्टि रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। मंगल दोष की पूजा से लाभ मिलेगा।
🔮 वृषभ राशि:
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। जिम्मेदारी वाला कार्य मिलेगा जिसमें टीम का पूरा सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। रुद्राभिषेक करना लाभकारी रहेगा।
🔮 मिथुन राशि:
धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बहस से बचें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। लेनदेन संबंधी उलझनों का समाधान होगा।
🔮 कर्क राशि:
आज आप बिजनेस में बदलाव का विचार कर सकते हैं। नौकरी में कोई नया अवसर मिल सकता है। संतान के करियर से जुड़ा कोई निर्णय लिया जा सकता है। पारिवारिक विवादों से राहत मिलेगी। साझेदारी में काम करना लाभदायक होगा।
🔮 सिंह राशि:
करियर में प्रगति के संकेत हैं। पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। परिवार की समस्याएं मानसिक तनाव ला सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी चिंता किसी सदस्य को लेकर रह सकती है। दूसरों की भलाई करते समय स्वार्थ के आरोप लग सकते हैं।
🔮 कन्या राशि:
नयी प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। पार्टनर के साथ समय बिताना रिश्ते को मजबूती देगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। जोखिम से बचें, सरकारी योजना में निवेश लाभकारी हो सकता है।
🔮 तुला राशि:
बिजनेस में नई शुरुआत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और समय का सदुपयोग करें। बॉस आपके सुझावों से प्रभावित होंगे। बीते दिन का राशिफल भी अवश्य पढ़ें।
🔮 वृश्चिक राशि:
जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। खानपान में संतुलन रखें, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी रिश्तेदार से निराशा मिल सकती है। नए वाहन की खरीद संभव है। संतान की इच्छा पर ध्यान देना जरूरी होगा।
🔮 धनु राशि:
करियर में उन्नति के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उधार दिया धन वापसी का योग है। ससुराल पक्ष से लेन-देन सोच-समझकर करें। पारिवारिक मेल-मिलाप का दिन रहेगा।
🔮 मकर राशि:
आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। करियर में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। पुराने मित्र से मिलन संभव है।
🔮 कुंभ राशि:
बिजनेस में सफलता मिलेगी। कार्य के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएं। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में प्रमोशन का संकेत है। नये काम की शुरुआत शुभ रहेगी।
🔮 मीन राशि:
कामकाज में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। विवाह प्रस्ताव पक्का होने से खुशी का माहौल रहेगा। झगड़ों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में समरसता बनाएं रखें।
🔗 उपयोगी लिंक:
नोट: यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।